नगर निगम लखनऊ

लखनऊ नगर निगम मुख्यालय में जश्न का माहौल, स्वच्छता में तीसरा स्थान मिलने पर महापौर ने तिरंगा यात्रा का किया ऐलान

सभी वार्डो मे निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा

रितेश श्रीवास्तव


लखनऊ नगर निगम मुख्यालय में जश्न का माहौल, स्वच्छता में तीसरा स्थान मिलने पर महापौर ने पार्षदों और अधिकारियों को किया सम्मानित

लखनऊ, 20 जुलाई 2025:
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में देशभर में तीसरा स्थान हासिल करने पर लखनऊ नगर निगम मुख्यालय में शनिवार को जश्न का माहौल रहा। महापौर सुषमा खारवाल ने इस सफलता को नगर निगम टीम की सामूहिक मेहनत का परिणाम बताया और मुख्यालय में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में 70 से अधिक पार्षदों एवं अधिकारियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।

👉 महापौर का संबोधन:

महापौर ने सभी पार्षदों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने वार्ड में वार्ड स्वच्छता समितियों का गठन करें। इन समितियों के अध्यक्ष स्वयं पार्षद होंगे और वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, रिटायर्ड कर्मियों और जागरूक नागरिकों को साथ लेकर स्वच्छता की मुहिम को आगे बढ़ाएंगे।

👉 सफाई कर्मचारियों का भी होगा सम्मान:

महापौर ने घोषणा की कि आगामी दिनों में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी सफाई कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि देश के रक्षा मंत्री या मुख्यमंत्री जी से समय मिला, तो यह आयोजन और भी भव्य रूप में किया जाएगा।

👉 तिरंगा यात्रा का ऐलान:

महापौर सुषमा खारवाल ने बताया कि लखनऊ की आधी जनता को अभी भी यह जानकारी नहीं है कि शहर ने स्वच्छता में तीसरा स्थान हासिल किया है। इस जानकारी को जन-जन तक पहुंचाने के लिए “लखनऊ की जनता का धन्यवाद यात्रा” निकाली जाएगी।
यह यात्रा 1 से 2 किलोमीटर की होगी, जिसमें सभी 110 पार्षद तिरंगा हाथ में लेकर शामिल होंगे। साथ ही सभी पार्षद अपने-अपने वार्ड में भी तिरंगा यात्रा निकालेंगे।

👉 नगर आयुक्त ने जताया गौरव:

कार्यक्रम के दौरान नगर आयुक्त ने भी सभी अधिकारियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया और कहा कि यह उपलब्धि नगर निगम टीम, सफाई कर्मियों और शहरवासियों के सहयोग से ही संभव हो पाई है।


 उल्लेखनीय है कि लखनऊ ने देशभर में स्वच्छता सर्वेक्षण में तीसरा स्थान प्राप्त कर उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। इस उपलब्धि पर पूरे शहर में गर्व और उत्साह की लहर है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button