लखनऊ

अवध विहार योजना के सरयू एनक्लेव में छठ पूजा की धूम, श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

अवध विहार योजना के सरयू एनक्लेव में छठ पूजा की धूम, श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

लखनऊ। अवध विहार योजना स्थित सरयू एनक्लेव में छठ महापर्व श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। सोसाइटी की अध्यक्ष मीना सिंह के नेतृत्व में आयोजित छठ पूजा में सोसाइटी की महिलाओं और परिवारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर व्रती महिलाओं ने पारंपरिक विधि-विधान से छठी मैया की पूजा-अर्चना की और अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और संतान की दीर्घायु की कामना की।

पूजा के आयोजन में शालिनी, रचना, रोली और किरण मिश्रा सहित सोसाइटी की महिलाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। पूरे परिसर में छठी मैया के गीतों और भक्तिमय माहौल से उत्सव की रौनक देखने को मिली।

सरयू एनक्लेव में आयोजित इस सामूहिक आयोजन ने आपसी सौहार्द, सामाजिक एकता और लोक आस्था के महापर्व छठ की सांस्कृतिक परंपरा को खूबसूरती से प्रस्तुत किया।

Related Articles

Back to top button