Bihar

WJAI की मासिक बैठक का फैसला, सदस्यों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

WJAI की मासिक बैठक का फैसला, सदस्यों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

पटना। वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (WJAI) की राष्ट्रीय महासचिव एवं सचिव स्तरीय ऑनलाइन बैठक में संगठन के विस्तार और सदस्यों की समस्याओं के समाधान को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल के निर्देश पर तय किया गया कि अब हर माह ऑनलाइन बैठक आयोजित कर सदस्यों की समस्याओं को सुना जाएगा और उनका त्वरित निस्तारण किया जाएगा। इस कार्य की जिम्मेदारी राष्ट्रीय सचिव मिथिलेश मिश्रा और संयुक्त सचिव अनामिका मोंडल को सौंपी गई है।

बैठक में संगठन विस्तार पर भी जोर दिया गया। अनामिका मोंडल को पश्चिम बंगाल, असम और त्रिपुरा में सदस्यता अभियान चलाने तथा पश्चिम बंगाल की राज्य समिति का गठन करने की जिम्मेदारी दी गई। वहीं रविशंकर शर्मा को जम्मू-कश्मीर, गोवा, तमिलनाडु और केरल में संगठन को मजबूत करने का दायित्व सौंपा गया।

राष्ट्रीय महासचिव अमित रंजन ने सभी पदाधिकारियों से समयबद्ध तरीके से दायित्वों का निर्वहन करने और संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया। बैठक का संचालन मधुप मणि ‘पिक्कू’ ने किया। बैठक में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मंजेश कुमार, विवेक कुमार, रामबालक राय सहित राष्ट्रीय समिति के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Back to top button