Delhiराजनीति

नई पार्टी के तौर पर पंजीकरण की ओर बढ़ा राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा, निर्वाचन आयोग में अलंकार अग्निहौत्री ने किया आवेदन

नई पार्टी के तौर पर पंजीकरण की ओर बढ़ा राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा, निर्वाचन आयोग में आवेदन

नई दिल्ली, 23 मार्च 2026:
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M) ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित भारत निर्वाचन आयोग के मुख्यालय में एक नई राजनीतिक पार्टी के रूप में पंजीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। इस दौरान संगठन के साथ सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के अधिवक्ता व समर्थक भी मौजूद रहे।

मोर्चा के संस्थापक अलंकार अग्निहोत्री ने इस मौके पर कहा कि संगठन देश के नागरिकों के अधिकारों की रक्षा और उनके समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित पार्टी का उद्देश्य देश में पारदर्शिता, जवाबदेही और सामाजिक न्याय पर आधारित नई राजनीतिक संस्कृति स्थापित करना है।

उन्होंने देशवासियों से इस पहल से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि यह एक नया राजनीतिक आंदोलन है, जो जनता की भागीदारी से ही मजबूत होगा। “हम सभी मिलकर देश को एक नए और उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जाने का प्रयास करेंगे,” उन्होंने कहा।

बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा को देश के विभिन्न हिस्सों से समर्थन मिल रहा है। संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार, जल्द ही देशभर में गतिविधियां शुरू की जाएंगी और आम जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button