लखनऊ नगर निगम जोन-7 के जोंनल बने रिपुदमन सिंह-राजस्व वृद्धि के साथ जनसुविधाओं को बेहतर बनाने पर रहेगा जोर, नए जोनल अधिकारी रिपुदमन सिंह ने तय की प्राथमिकताएं।
गृहकर वसूली होगी नई जिम्मेदारी की बड़ी कसौटी!

नगर निगम जोन-7 को मिला नया जोनल अधिकारी, एसडीएम रिपुदमन सिंह को मिली जिम्मेदारी
रितेश श्रीवास्तव-ऋतुराज
लखनऊ। नगर निगम में प्रशासनिक फेरबदल के तहत जोन-7 को नया जोनल अधिकारी मिल गया है। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने एसडीएम रिपुदमन सिंह को जोन-7 का नया जोनल अधिकारी नियुक्त किया है।
गौरतलब है कि जोन-7 के पूर्व जोनल अधिकारी विकास सिंह का तबादला गोंडा हो गया था। उनके स्थान पर अब रिपुदमन सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। फिलहाल रिपुदमन सिंह नगर निगम में प्रभारी अधिकारी संपत्ति के पद पर कार्यरत थे। अब उन्हें संपत्ति विभाग की जिम्मेदारी के साथ जोन-7 का चार्ज भी दिया गया है।
गृहकर वसूली होगी नई जिम्मेदारी की बड़ी कसौटी!
जोन-7 में गृहकर वसूली, बड़े बकायेदारों से वसूली, राजस्व लक्ष्य की पूर्ति और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कई अहम मुद्दे हैं। ऐसे में नए जोनल अधिकारी के सामने राजस्व वसूली बढ़ाने के साथ जोन की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने की चुनौती भी होगी।
अब देखना होगा कि रिपुदमन सिंह जोन-7 की जिम्मेदारी संभालने के बाद गृहकर वसूली और नगर निगम के निर्धारित लक्ष्यों को लेकर क्या रणनीति अपनाते हैं।
नए जोनल अधिकारी रिपुदमन सिंह का विजन
जोन-7 की जिम्मेदारी मिलने के बाद रिपुदमन सिंह का कहना है कि उनकी प्राथमिकता जोन में नगर निगम की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाना होगी। गृहकर वसूली को गति देने के साथ बड़े बकायेदारों से संपर्क कर राजस्व बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही सफाई व्यवस्था, जलभराव की समस्या, सड़क और नाली से जुड़ी जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उनका समाधान कराने का प्रयास रहेगा। शासन और नगर निगम की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना तथा कर्मचारियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।
जोन-7 में राजस्व वृद्धि के साथ जनसुविधाओं को बेहतर बनाने पर रहेगा जोर, नए जोनल अधिकारी रिपुदमन सिंह ने तय की प्राथमिकताएं।




