लखनऊ में 21 अक्टूबर से शुरू होगी श्रीमद् वाल्मीकि रामायण कथा, 27 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन
जानकीपुरम विस्तार में सजेगा धार्मिक आयोजन, स्वामी चिदम्बरानन्द सरस्वती जी महाराज करेंगे कथा वाचन

लखनऊ में 21 अक्टूबर से शुरू होगी श्रीमद् वाल्मीकि रामायण कथा, 27 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन
जानकीपुरम विस्तार में सजेगा धार्मिक आयोजन, स्वामी चिदम्बरानन्द सरस्वती जी महाराज करेंगे कथा वाचन
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम विस्तार स्थित सूर्या एकेडमी, सेक्टर-7 में 21 से 27 अक्टूबर 2026 तक श्रीमद् वाल्मीकि रामायण कथा का आयोजन किया जाएगा। श्री हरिहर सेवा समिति, लखनऊ की ओर से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में पूज्य स्वामी चिदम्बरानन्द सरस्वती जी महाराज श्रद्धालुओं को रामकथा का रसपान कराएंगे।
आयोजन की शुरुआत 21 अक्टूबर को सुबह 8 बजे शोभायात्रा एवं कलश यात्रा से होगी। इसी दिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक दैनिक कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा के दौरान भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों, मर्यादा और लोककल्याण से जुड़े प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा।
सात दिनों तक होंगे रामायण के विभिन्न प्रसंग
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 21 अक्टूबर को महात्म्य कथा, 22 अक्टूबर को लव-कुश द्वारा रामायण गान और ऋष्यशृंग की शांता के साथ विवाह, 23 अक्टूबर को श्रीराम जन्मोत्सव, 24 अक्टूबर को गंगा अवतरण, समुद्र मंथन और श्रीराम विवाह के प्रसंग सुनाए जाएंगे।
इसी क्रम में 25 अक्टूबर को वन गमन एवं भरत चरित्र, 26 अक्टूबर को सीता हरण एवं श्रीहनुमान चरित्र और 27 अक्टूबर को रावण वध एवं श्रीराम राज्याभिषेक के प्रसंगों का वर्णन होगा।
27 अक्टूबर को होगा महाप्रसाद का आयोजन
कथा के समापन दिवस 27 अक्टूबर को शाम 7 बजे से प्रभु इच्छा तक महाप्रसाद (भंडारे) का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम के आदर्शों से जुड़ने और धार्मिक-सांस्कृतिक मूल्यों को आत्मसात करने का अवसर मिलेगा।
आयोजन स्थल सूर्या एकेडमी, सेक्टर-7, जानकीपुरम विस्तार, लखनऊ निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम से संबंधित जानकारी के लिए आयोजक समिति की ओर से संपर्क नंबर 9450803303 जारी किया गया है।




