2027 विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारने की तैयारी में अखिल भारत हिंदू महासभा
प्रदेश प्रवक्ता शेखर कुमार ने जारी किया पहला वक्तव्य, बोले- उपेक्षित और मजबूत हिंदू दावेदारों को मिलेगा अवसर
2027 विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारने की तैयारी में अखिल भारत हिंदू महासभा
प्रदेश प्रवक्ता शेखर कुमार ने जारी किया पहला वक्तव्य, बोले- उपेक्षित और मजबूत हिंदू दावेदारों को मिलेगा अवसर
लखनऊ, 27 नवंबर 2026।
अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश प्रवक्ता शेखर कुमार ने अपना पहला वक्तव्य जारी करते हुए कहा कि राजनीतिक परिदृश्य में हिंदुत्व को एकजुट और स्पष्ट रूप से परिभाषित करने के साथ राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रप्रेम को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि आगामी नगर निगम, नगर निकाय और विधानसभा चुनावों को लेकर महासभा प्रदेशभर में सक्रिय राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने की दिशा में काम करेगी। राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीतिक दलों में आंतरिक कलह तथा जातिगत समीकरणों के चलते जिन मजबूत और सक्षम दावेदारों की उपेक्षा हुई है, ऐसे सम्मानित हिंदू प्रत्याशियों को महासभा अवसर प्रदान करने पर विचार करेगी।
शेखर कुमार ने कहा कि वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह पूरी प्रक्रिया अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जगतगुरु सनातन सम्राट स्वामी चक्रपाणि महाराज के नेतृत्व में संचालित होगी।
उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य योग्य, सक्षम और जनसेवा के प्रति समर्पित प्रत्याशियों को सदन तक पहुंचाने में अपनी महती भूमिका निभाना है। महासभा सकारात्मक ऊर्जा, राष्ट्रभक्ति और हिंदुत्व के विचार के साथ प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग पहचान स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ेगी।
________________________________________;
लखनऊ में बनवाना चाहते अपने सपनो का महल तो आपकीं तलाश हुई पूरी




