लखनऊ

जनता की सुविधा के लिए PWD ने शुरू कराया पैच वर्क, जानकीपुरम नहर रोड पर आवागमन होगा आसान-

बिजली विभाग की देरी सड़क निर्माण में बनी बड़ी वजह

जनता की सुविधा के लिए PWD ने शुरू कराया पैच वर्क, जानकीपुरम नहर रोड पर आवागमन होगा आसान*

_रितेश श्रीवास्तव-ऋतुराज_
स्टार न्यूज़ भारत

**लखनऊ।** जानकीपुरम स्थित नहर रोड पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। बीते दिनों इस मार्ग पर गहरी सीवर लाइन डालने का कार्य भी कराया गया था, जिसके चलते सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

जनता की समस्याओं और आवागमन की सुविधा को देखते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) की ओर से फिलहाल क्षतिग्रस्त सड़क पर पैच वर्क का कार्य कराया जा रहा है। प्रांतीय खंड लखनऊ के अधिशासी अभियंता सत्येंद्र नाथ के निर्देश पर शुक्ला चौराहे वाली नहर रोड सड़क की मरम्मत का काम शुरू कराया दिया गया है।

इलाके के अवर अभियंता की देख रेख में सड़क पर पैच वर्क कराया जा रहा है, ताकि सड़क की खराब स्थिति के कारण आम जनमानस को होने वाली परेशानी से राहत मिल सके।

‼️👉बिजली विभाग द्वारा लाइन शिफ्टिंग में देरी बन रही सड़क चौड़ीकरण का कारण

गौरतलब है कि नहर रोड के चौड़ीकरण के लिए बजट भी स्वीकृत हो चुका है, लेकिन मार्ग पर कई स्थानों पर अभी तक विद्युत पोल नहीं हटाए जा सके हैं। इसके कारण सड़क चौड़ीकरण के कार्य में बाधा आ रही हैं।

फिलहाल तब तक के लिए PWD की ओर से पैच वर्क कराकर लोगों को तत्काल राहत देने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, विद्युत पोल हटने के बाद सड़क चौड़ीकरण का कार्य सुचारु रूप से आगे बढ़ने की उम्मीद है। जानकारी के मुताबिक तकरीबन 2 माह का समय अभी भी सड़क बनने में लग सकता है।

Related Articles

Back to top button