राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञान भवन में प्रदान किया सम्मान, महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार ने ग्रहण किया पुरस्कार

लखनऊ नगर निगम ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में हासिल किया राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञान भवन में प्रदान किया सम्मान, महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार ने ग्रहण किया पुरस्कार
लखनऊ। स्वच्छता के क्षेत्र में लखनऊ नगर निगम ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपलब्धि दर्ज कराई है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में लखनऊ नगर निगम को देशभर में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि पर नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नगर निगम को पुरस्कार प्रदान किया।
इस अवसर पर नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, प्रमुख सचिव नगर विकास पी. गुरुप्रसाद और नगर आयुक्त गौरव कुमार ने सम्मान ग्रहण किया।
राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस उपलब्धि को लखनऊ की स्वच्छता व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। नगर निगम के सफाई अभियान, कचरा प्रबंधन और शहर को स्वच्छ बनाने के प्रयासों को इस सम्मान से नई पहचान मिली है।
इस उपलब्धि के साथ लखनऊ नगर निगम के सामने स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा शहर को स्वच्छता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की चुनौती भी होगी।



