लखनऊ

न्यूयॉर्क में शांभवी ने बढ़ाया देश का मान, ‘टॉप वुमेन इन मीडिया एंड एडटेक’ अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड से सम्मानित

 न्यूयॉर्क में शांभवी ने बढ़ाया देश का मान, ‘टॉप वुमेन इन मीडिया एंड एडटेक’ अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड से सम्मानित

लखनऊ। भारतीय प्रतिभा ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान दर्ज कराई है। शांभवी को न्यूयॉर्क में आयोजित एक प्रतिष्ठित समारोह में **‘Top Women in Media & AdTech’** के अंतरराष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया। मीडिया और एडटेक के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, प्रतिभा, समर्पण और निरंतर मेहनत को देखते हुए उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।

शांभवी की इस बड़ी उपलब्धि से उनके परिवार में खुशी की लहर है। उनकी मां एवं भाजपा अवध प्रांत महिला मोर्चा की अध्यक्ष डॉ. श्वेता सिंह ने बेटी की सफलता पर गर्व जताते हुए कहा कि एक मां के लिए इससे बड़ा खुशी और गर्व का क्षण नहीं हो सकता, जब उसकी बेटी अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर अलग पहचान बनाए और अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन करे।

डॉ. श्वेता सिंह ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए ईश्वर के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही आयोजन से जुड़े संस्थानों AdExchanger, Chief Marketer Network और Billups का भी धन्यवाद किया।

शांभवी की यह उपलब्धि केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि देश की उन बेटियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है, जो अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर संघर्ष और मेहनत कर रही हैं। न्यूयॉर्क में मिला यह सम्मान भारतीय प्रतिभा की वैश्विक पहचान और बेटियों की असीम संभावनाओं का प्रमाण है।

स्टार न्यूज भारत की ओर से शांभवी को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

Related Articles

Back to top button