लखनऊ की स्वच्छता उपलब्धि के नायक बने नगर आयुक्त गौरव कुमार, तीसरी रैंकिंग बरकरार रखकर कायम की मिसाल

लखनऊ की स्वच्छता उपलब्धि के नायक बने नगर आयुक्त गौरव कुमार, तीसरी रैंकिंग बरकरार रखकर कायम की मिसाल
_रितेश श्रीवास्तव-ऋतुराज_
★स्टार न्यूज़ भारत★
लखनऊ। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान हासिल कर लखनऊ ने लगातार दूसरे वर्ष अपनी रैंकिंग बरकरार रखी है। इस उपलब्धि में नगर आयुक्त गौरव कुमार की प्रशासनिक नेतृत्व क्षमता और बेहतर कार्यप्रबंधन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके नेतृत्व में नगर निगम ने कचरा प्रबंधन, डिजिटल निगरानी, इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग, जनभागीदारी और स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। करीब 20 लाख मीट्रिक टन लेगेसी वेस्ट का वैज्ञानिक निस्तारण और 46 एकड़ भूमि को रिक्लेम करना शहर के लिए बड़ी उपलब्धि है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में लखनऊ नगर निगम को सम्मानित किया। नगर आयुक्त गौरव कुमार के सामने अब इस उपलब्धि को बरकरार रखते हुए लखनऊ को स्वच्छता रैंकिंग में देश का नंबर एक शहर बनाने की चुनौती है।



