लखनऊ
लखनऊ में 1.43 करोड़ के विकास कार्यों का पूर्वी विधायक ओपी श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास-कल्याण पुर इलाके की ये सड़क बनेगी

लखनऊ में 1.43 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास, विधायक ओपी श्रीवास्तव ने रखी आधारशिला
लखनऊ। पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा स्वीकृत लगभग 1.43 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास विधायक ओपी श्रीवास्तव ने किया।
बसेरा मोड़, कंचना बिहारी मार्ग पर आयोजित कार्यक्रम में शंकरपुरवा एवं इंदिरा प्रियदर्शनी वार्ड सहित क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर होने वाले विकास कार्यों की आधारशिला रखी गई।
इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग की सहायक अभियंता चाँदनी सेठ मौके पर मौजूद रहीं। शिलान्यास के दौरान विकास कार्यों से संबंधित विभागीय जानकारी भी साझा की गई।
इन कार्यों के पूरा होने से क्षेत्र में सड़क एवं बुनियादी सुविधाओं के विकास को गति मिलने की उम्मीद है।




