उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

जल प्रबंधन में गाजियाबाद नगर निगम की बड़ी उपलब्धि, अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिला सम्मान

ghaziabad-nagar-nigam-world-water-award-2025

ब्रेकिंग न्यूज़ | गाजियाबाद

जल प्रबंधन में गाजियाबाद नगर निगम की बड़ी उपलब्धि, अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिला सम्मान

विश्व जल दिवस के अवसर पर के तहत आयोजित कार्यक्रम में गाजियाबाद नगर निगम को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। तथा द्वारा नगर निगम को “सस्टेनेबल अर्बन वॉटर मैनेजमेंट” एवं “सर्कुलर इकोनॉमी इन सैनिटेशन” श्रेणी में सम्मानित किया गया।

दिल्ली में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में गाजियाबाद की महापौर और नगर आयुक्त ने संयुक्त रूप से प्रतिभाग किया और जल संरक्षण व जल संचयन की योजनाओं को साझा किया।

कार्यक्रम में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री एवं राज्य मंत्री द्वारा महापौर, नगर आयुक्त एवं जलकल विभाग की टीम को सम्मानित किया गया।


 क्या है गाजियाबाद मॉडल की खासियत?

नगर आयुक्त के अनुसार, गाजियाबाद नगर निगम द्वारा ग्रीन म्युनिसिपल बॉण्ड के अंतर्गत संचालित टीएसटीपी प्लांट में शोधित जल का पुनः उपयोग कर उसे औद्योगिक इकाइयों तक पहुंचाया जा रहा है। यह पहल जल संरक्षण और पुनर्चक्रण का बेहतरीन उदाहरण बनकर सामने आई है।

महापौर ने बताया कि निगम ने अपशिष्ट जल प्रबंधन के लिए बहुआयामी रणनीति अपनाई है, जिसमें—

  • 40 MLD क्षमता वाला तृतीयक मलजल उपचार संयंत्र (TSTP)
  • उपचारित जल का औद्योगिक उपयोग
  • मियावाकी वृक्षारोपण में पानी का उपयोग
  • तालाबों का पुनरोद्धार और विस्तार
  • 100+ सार्वजनिक स्थानों पर वर्षा जल संचयन
  • 400+ हाउसिंग सोसायटियों में रूफटॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग

जैसी योजनाएं शामिल हैं।


अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ा मान

इस कार्यक्रम में हरियाणा, नोएडा अथॉरिटी, बेंगलुरु समेत कई शहरों और औद्योगिक इकाइयों ने भी भाग लिया। गाजियाबाद नगर निगम के कार्यों को जल प्रबंधन, जलापूर्ति और जन-जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट बताया गया।

 जनता के लिए गर्व का विषय

नगर निगम की इस उपलब्धि को शहरवासियों के लिए भी गर्व का विषय बताया गया है। जल संरक्षण, स्वच्छता और सतत विकास के क्षेत्र में गाजियाबाद मॉडल अब अन्य शहरों के लिए प्रेरणा बनता जा रहा है।


 

Related Articles

Back to top button