‼️👉लखनऊ: सेंट्रल एकेडमी में पानी की बोतल में यूरिन मिलाकर पिलाने का मामला, छात्र स्कूल से निष्कासित
स्टार न्यूज़ भारत | जनहित की खबर, आपकी आवाज।

‼️👉लखनऊ: सेंट्रल एकेडमी में पानी की बोतल में यूरिन मिलाकर पिलाने का मामला, छात्र स्कूल से निष्कासित
लखनऊ। इंदिरा नगर स्थित सेंट्रल एकेडमी में छात्र को पानी की बोतल में पैसे मिलाकर पिलाने के मामले में स्कूल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल के प्रिंसिपल ने दोनों छात्रों के अभिभावकों को बुलाकर बातचीत की।
बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान संबंधित छात्र के व्यवहार को लेकर स्कूल प्रशासन ने नाराजगी जताई। इसके बाद छात्र का स्कूल से नाम काटते हुए उसे निष्कासित कर दिया गया।
इस घटना ने स्कूलों में बच्चों के व्यवहार, आपसी सम्मान और अनुशासन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, घटना के बारे में स्कूल प्रसाशन व अभिवावकों के मुताबिक क्लास में बच्चे एक दूसरे से हसी मजाक में कॉमेंट करते थे जिसके कारण छात्र उग्र हो गया और अमानवीय ब्यवहार कर बैठा हलाकि छात्रा के अभिवावक ने बच्चे की नादानी को लेकर कोई लीगल कार्यवाई न करने की बात कही और छात्र के अभिवावक से छात्र के मानसिक इलाज के लिए अच्छे चिकित्सक से सलाह लेने की बात कही ख़बर लिखे जाने तक दोनों पक्षो ने बच्चो के भविष्य को देखते हुए कोई भी लीगल कार्यवाई न करने की बात पर सहमति जताई।
स्टार न्यूज़ भारत | जनहित की खबर, आपकी आवाज।



