12 जून को जोन-5 के दो वार्डों में लगेगी जन चौपाल, नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे अधिकारी
लखनऊ को मेयर सुषमा खर्कवाल ने शुरू किया जनचौपाल

12 जून को जोन-5 के दो वार्डों में लगेगी जन चौपाल, नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे अधिकारी
लखनऊ। नगर निगम लखनऊ के जन चौपाल अभियान के तहत 12 जून (शुक्रवार) को जोन-5 के सरोजनी नगर प्रथम और सरोजनी नगर द्वितीय वार्ड में जन चौपाल का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान नगर निगम एवं संबंधित विभागों के अधिकारी स्थानीय नागरिकों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
नगर निगम के अनुसार, सरोजनी नगर प्रथम वार्ड की जन चौपाल शाम 4 बजे हनुमानपुरी मोहल्ला स्थित सरोजनीनगर ब्लॉक कैंपस में आयोजित होगी। वहीं सरोजनी नगर द्वितीय वार्ड की जन चौपाल शाम 6 बजे विष्णु लोक कॉलोनी स्थित रुद्र वैष्णो देवी मंदिर पार्क में आयोजित की जाएगी।
जन चौपाल में गृहकर, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, पेयजल, सीवर, अतिक्रमण समेत विभिन्न नागरिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों और सुझावों पर सुनवाई की जाएगी। नगर निगम प्रशासन ने क्षेत्रीय नागरिकों से अधिक संख्या में जन चौपाल में शामिल होकर अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रखने और क्षेत्र के विकास में सहभागिता निभाने की अपील की है।



