नगर निगम का ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ अब 3 जुलाई को, जून माह का कार्यक्रम स्थगित

नगर निगम का ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ अब 3 जुलाई को, जून माह का कार्यक्रम स्थगित
लखनऊ। नगर निगम लखनऊ द्वारा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए आयोजित किया जाने वाला ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ अब 3 जुलाई 2026 को आयोजित किया जाएगा। नगर निगम प्रशासन ने इसकी नई तिथि जारी करते हुए शहरवासियों को सूचित किया है।
नगर निगम के अनुसार, वर्तमान में शहर में जनगणना कार्य जारी है। इसके साथ ही विभिन्न जोनों में प्रतिदिन जन चौपालों का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसके चलते अधिकारियों और कर्मचारियों की व्यापक स्तर पर ड्यूटी लगाई गई है। इसी कारण जून माह में प्रस्तावित संपूर्ण समाधान दिवस को स्थगित कर जुलाई माह के प्रथम शुक्रवार, 3 जुलाई 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान नागरिक अपनी शिकायतें सीधे नगर निगम अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे, जिनके निस्तारण के लिए मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे 3 जुलाई को आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें तथा स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित लखनऊ के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। :::



