लखनऊ

लखनऊ-सफाई योद्धाओं के लिए जल्द आयोजित होगा भव्य कार्यक्रम-मुख्यमंत्री हो सकते शामिल

लखनऊ नगर निगम को राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में तीसरा स्थान, महापौर व नगर आयुक्त ने सफाई योद्धाओं को किया सम्मानित

रितेश श्रीवास्तव


🏆 लखनऊ नगर निगम को राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में तीसरा स्थान, महापौर व नगर आयुक्त ने सफाई योद्धाओं को किया सम्मानित

लखनऊ। 20 जुलाई 2025 | विशेष संवाददाता

राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में लखनऊ नगर निगम को देशभर में तीसरा स्थान मिलने पर शनिवार को नगर निगम मुख्यालय में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में लखनऊ की महापौर सुषमा खारवाल, नगर आयुक्त, पार्षदगण और नगर निगम के तमाम अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में विशेष बात यह रही कि महापौर को पार्षदों और अधिकारियों ने पटका पहनाकर उनका आभार जताया, तो वहीं महापौर एवं नगर आयुक्त ने भी सभी पार्षदों और अधिकारियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही उन अधिकारियों और कर्मियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने स्वच्छता कार्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

महापौर की घोषणा – सफाई कर्मियों के लिए होगा विशेष आयोजन

महापौर सुषमा खर्कवाल ने इस अवसर पर घोषणा करते हुए कहा कि लखनऊ की इस गौरवशाली उपलब्धि के पीछे सबसे बड़ी भूमिका निभाने वाले सफाई कर्मियों को सम्मानित करने के लिए एक भव्य सम्मान सभा का आयोजन किया जाएगा।

महापौर ने कहा कि यह आयोजन और भी भव्य होगा अगर इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा रक्षा मंत्री व लखनऊ के सांसद  राजनाथ सिंह की उपस्थिति सुनिश्चित हो सके। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही यह सम्मान समारोह आयोजित कर सफाई कर्मचारियों के प्रति आभार प्रकट किया जाएगा।

कार्यक्रम में दिखा उत्साह और गर्व

इस सम्मान समारोह में शहर के सभी वार्डों के पार्षद, जोनल अधिकारी, नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान लखनऊ नगर निगम को मिली इस राष्ट्रीय उपलब्धि पर हर किसी ने एक-दूसरे को बधाई दी और शहर को और स्वच्छ बनाने के संकल्प को दोहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button