Lucknow:स्टार न्यूज भारत की खबर का असर: सहारा स्टेट के ओपन डंपिंग पॉइंट पर बनेगा PCTS, सड़क पर नहीं दिखेगा बिखरा कूड़ा

जोनल अधिकारी की मेहनत लाई रंग, अब बदलेगी कूड़ा घर की तस्वीर
रितेश श्रीवास्तव-ऋतुराज
स्टार न्यूज भारत की खबर का असर: सहारा स्टेट के ओपन डंपिंग पॉइंट पर बनेगा PCTS, सड़क पर नहीं दिखेगा बिखरा कूड़ा
लखनऊ। जानकीपुरम प्रथम वार्ड के सहारा स्टेट सड़क पर लंबे समय से बने ओपन डंपिंग पॉइंट की समस्या अब खत्म होने की ओर है। सड़क किनारे खुले में कूड़ा डाले जाने और उससे फैल रही गंदगी व दुर्गंध की समस्या को स्टार न्यूज भारत लगातार प्रमुखता से उठा रहा था। खबर का संज्ञान लेते हुए नगर निगम जोन-3 के जोनल अधिकारी अजीत राय ने इस दिशा में पहल की है।
जोनल अधिकारी की ओर से नगर आयुक्त को भेजे गए पत्र में सीतापुर रोड स्थित उक्त स्थल पर खुले में कूड़ा डंप किए जाने से आम जनमानस को हो रही परेशानी का उल्लेख किया गया है। पत्र में Solid Waste Management Rule 2026 एवं स्वच्छता सर्वेक्षण के मानकों का हवाला देते हुए खुले डंपिंग को समाप्त करने की जरूरत बताई गई है।
अब ओपन डंपिंग की जगह बनेगा PCTS
नगर निगम की योजना के तहत सहारा स्टेट सड़क पर स्थित ओपन डंपिंग पॉइंट को बंद कराकर वहां PCTS स्थापित किया जाएगा। इसके लिए स्थल को चिह्नित कर कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है। पत्र में यह भी उल्लेख है कि संबंधित स्थल पर पीसीटीएस लगाने से सीतापुर रोड पर होने वाली ओपन डंपिंग को बंद किया जा सकता है।
वहीं, लखनऊ स्वच्छता अभियान कंपनी की ओर से उक्त स्थल पर कार्य भी शुरू कर दिया गया है। कार्य पूरा होने के बाद सड़क पर खुले में कूड़ा जमा होने की समस्या पर काफी हद तक रोक लगने की उम्मीद है।
हजारों लोगों को मिलेगी राहत
सहारा स्टेट और आसपास के क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों को खुले में पड़े कूड़े, दुर्गंध और गंदगी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता था। सड़क किनारे कूड़े के ढेर से राहगीरों और स्थानीय लोगों को भी दिक्कत होती थी।
अब PCTS बनने के बाद सड़क पर खुले में कूड़ा डालने की व्यवस्था खत्म होने की उम्मीद है। काम पूरा होने के बाद इस मार्ग से गुजरने वाले हजारों लोगों को बदबूदार कूड़े और गंदगी से राहत मिल सकती है।
खबर का असर, अधिकारियों ने लिया संज्ञान
ओपन डंपिंग की समस्या को लेकर स्टार न्यूज भारत द्वारा लगातार खबरें प्रसारित की जा रही थीं। जनहित से जुड़े इस मुद्दे का संज्ञान लेकर जोन-3 के जोनल अधिकारी अजीत राय द्वारा स्थल पर स्थायी समाधान की दिशा में कदम उठाया गया है।
अब देखना यह होगा कि PCTS का निर्माण कार्य कितनी जल्दी पूरा होता है और सहारा स्टेट सड़क से ओपन डंपिंग पूरी तरह कब खत्म होती है। फिलहाल, कार्रवाई शुरू होने से स्थानीय लोगों को राहत की उम्मीद जगी है।



