लखनऊ

90 साल पुराने पीपल के पेड़ को LDA ने उखाड़ कर फिर लगा दिया-3 महीने का लगा वक़्त

अनंत नगर से 90 वर्ष पुराने पेड़ उर्मिला वन में प्रत्यारोपित

अनंत नगर से 90 वर्ष पुराने पेड़ उर्मिला वन में प्रत्यारोपित

50 टन व 25 टन क्षमता वाली क्रेनों के माध्यम से पीपल व रबर के पेड़ों को लाया गया

Ritesh Srivastava

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने अनंत नगर योजना में लगे 90 वर्ष पुराने पीपल व रबर के पेड़ों को उर्मिला वन में शिफ्ट किया है। शुक्रवार को भारी बरसात के बीच इन पेड़ों को 50 टन व 25 टन क्षमता वाली क्रेनों के माध्यम से उर्मिला वन में प्रत्यारोपित किया गया।

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि अनंत नगर योजना में निर्मित की जा रही 45, 24 एवं 12 मीटर चौड़ी सड़कों के एलाइनमेंट में आ रहे पेड़ों को काटने के बजाये पार्कों एवं ग्रीन बेल्ट में प्रत्यारोपित करने का काम किया जा रहा है। इस क्रम में पीपल और रबर के तकरीबन 90 वर्ष पुराने पेड़ों को अनंत नगर से लाकर उर्मिला वन में प्रत्यारोपित किया गया है। उन्होंने बताया कि इन भारी-भरकम और विशालकाय पेड़ों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाना बेहद चुनौतीपूर्ण था। दोनों स्थानों के बीच की दूरी लगभग 28 किलोमीटर है। लेकिन, एलडीए के उद्यान विभाग की टीम ने पूरी लगन और मेहनत से इस मुश्किल काम को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

सहायक उद्यान अधिकारी कर्ण सिंह ने बताया कि इन पेड़ों को प्रत्यारोपित करने के लिए लगभग 01 महीने से तैयार की जा रही थी। इसके लिए विशेषज्ञों की देखरेख में रूट ट्रीटमेंट का कार्य किया गया। जिसके बाद शुक्रवार को 50 टन एवं 25-25 टन की क्षमता वाली 03 क्रेनों, 02 जेसीबी व ट्रेलर के माध्यम से इन पेड़ों को ग्रीन कॉरिडोर से लाया गया। लगभग 04 घंटे की मशक्कत के बाद इन पेड़ों को उर्मिला वन में प्रत्यारोपित किया गया।

Related Articles

Back to top button