उत्तराखंडनगर निगम लखनऊलखनऊ

Lucknow:नगर आयुक्त ने पीसीएस अधिकारी आकाश कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

नगर आयुक्त ने पीसीएस अधिकारी आकाश कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

लखनऊ। लखनऊ नगर निगम के जोन-3, जोन-4 और जोन-7 में अपनी सेवाएं दे चुके तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट अकबर नगर अतिक्रमण हटाओ अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पीसीएस अधिकारी आकाश कुमार को पदोन्नति के उपरांत उपजिलाधिकारी (एसडीएम) लखनऊ बनाए जाने पर नगर आयुक्त गौरव कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

नगर आयुक्त गौरव कुमार ने आकाश कुमार के उत्कृष्ट कार्यों, ईमानदार एवं बेदाग प्रशासनिक छवि की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र भेंट किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

आकाश कुमार ने नगर निगम में जोनल अधिकारी के रूप में कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण अभियानों का सफल संचालन किया। विशेष रूप से अकबर नगर में अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई में उनकी भूमिका को प्रशासनिक स्तर पर काफी सराहा गया था।

सम्मान समारोह के दौरान नगर आयुक्त ने विश्वास व्यक्त किया कि उपजिलाधिकारी के रूप में भी आकाश कुमार अपनी कार्यकुशलता, निष्पक्षता और ईमानदार कार्यशैली से जनहित में बेहतर सेवाएं प्रदान करेंगे।

Related Articles

Back to top button