लखनऊ

लखनऊ: जानकीपुरम में 1.22 करोड़ रुपये की सड़क परियोजना का शुभारंभ, विधायक डॉ. नीरज बोरा ने किया भूमिपूजन

लखनऊ: जानकीपुरम में 1.22 करोड़ रुपये की सड़क परियोजना का शुभारंभ, विधायक डॉ. नीरज बोरा ने किया भूमिपूजन

लखनऊ। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए विधायक डॉ. नीरज बोरा ने मंगलवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की ओर से जानकीपुरम योजना के सेक्टर-जे विस्तार में लगभग 122.70 लाख रुपये की लागत से कराए जाने वाले सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया।

परियोजना के अंतर्गत सृष्टि अपार्टमेंट से सरगम अपार्टमेंट, सरगम अपार्टमेंट से सुलभ आवास तथा स्मृति अपार्टमेंट एवं सृष्टि अपार्टमेंट के मध्य स्थित क्षतिग्रस्त सड़क का सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा। सड़क निर्माण पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को बेहतर, सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि जानकीपुरम क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बताया कि कुर्सी रोड स्थित सुलभ अपार्टमेंट के निकट कल्याण मंडप का निर्माण भी स्वीकृत कराया गया है, जिससे सामाजिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

उन्होंने कहा कि कुर्सी रोड का चौड़ीकरण कार्य भी तेजी से प्रगति पर है, जिससे यातायात व्यवस्था और अधिक सुगम होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है तथा जनहित से जुड़े विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं।

भूमिपूजन कार्यक्रम में भाजपा उत्तर मंडल-5 के अध्यक्ष संजय तिवारी, पार्षद दीपक लोधी, विवेक शर्मा, प्रवीण सिंह, अनुरोध राय, आशीष श्रीवास्तव, रितेश श्रीवास्तव, सी.के. वर्मा, दिव्यांशी शुक्ला, विभिन्न अपार्टमेंट्स की आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button