गाजियाबाद

रातभर सड़कों पर रहे नगर आयुक्त! कावड़ मार्ग का किया औचक निरीक्षण, कांवड़ियों से सीधे की बातचीत

कांवड़ यात्रा के बीच एक्शन मोड में नगर आयुक्त, आधी रात को पहुंचे शिविर, व्यवस्थाएं देख कांवड़िए बोले- शानदार

  1. रातभर सड़कों पर रहे नगर आयुक्त! कावड़ मार्ग का किया औचक निरीक्षण, कांवड़ियों से सीधे की बातचीत
  2. कांवड़ यात्रा के बीच एक्शन मोड में नगर आयुक्त, आधी रात को पहुंचे शिविर, व्यवस्थाएं देख कांवड़िए बोले- शानदार
  3. 24 घंटे अलर्ट पर नगर निगम! रात में खुद सड़कों पर उतरे नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक
  4. कावड़ मार्ग पर पूरी रात निगरानी, नगर आयुक्त ने शिविर पहुंचकर परखी हर व्यवस्था
  5. कांवड़ियों की सेवा में गाजियाबाद नगर निगम, रात के निरीक्षण में व्यवस्थाओं से खुश दिखे श्रद्धालु

रातभर सड़कों पर रहे नगर आयुक्त! कावड़ मार्ग का किया औचक निरीक्षण, कांवड़ियों से सीधे की बातचीत

रितेश श्रीवास्तव-ऋतुराज

गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुचारु और व्यवस्थित बनाने के लिए गाजियाबाद नगर निगम पूरी तरह सक्रिय है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक स्वयं देर रात तक कावड़ मार्ग और निगम द्वारा संचालित कावड़ शिविरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।

रात्रि निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने कावड़ यात्रियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। कांवड़ियों ने नगर निगम की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा और खानपान की सराहना की।

नगर आयुक्त ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात हैं। रात्रि भ्रमण के दौरान दुहाई से मेरठ रोड तक प्रकाश व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। साथ ही कंट्रोल रूम पहुंचकर कावड़ मार्ग की निगरानी व्यवस्था का भी जायजा लिया गया।

इसके बाद नगर आयुक्त दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर और साईं उपवन स्थित नगर निगम एवं साईं सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित कावड़ शिविर पहुंचे। यहां विश्राम कर रहे कांवड़ियों से बातचीत की, रसोई, स्नानघर, पंखों, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता और सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं से निगम द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का भरपूर लाभ उठाने की अपील भी की।

निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त अवनींद्र सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराई गई बेहतर व्यवस्थाओं से प्रसन्न कांवड़ यात्रियों ने निगम प्रशासन और पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button