लखनऊ

लखनऊ- थाना गुडम्बा के जानकीपुरम में मॉर्निंग वॉक पर निकले सीए से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाश फरार

जानकीपुरम में मॉर्निंग वॉक पर निकले सीए से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाश फरार

लखनऊ। राजधानी के जानकीपुरम क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले एक बुजुर्ग से बाइक सवार बदमाश ने चेन लूट ली। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, सीए पवन कपूर सुबह पंचवटी पार्क, जानकीपुरम में मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार एक बदमाश उनके पास पहुंचा और झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन लूटकर फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि यह वारदात सेक्टर-जे जानकीपुरम पुलिस चौकी से महज कुछ दूरी पर हुई, जिससे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही गुडम्बा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही बदमाश की तलाश शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह के समय मॉर्निंग वॉक करने वालों की संख्या अधिक रहती है, इसके बावजूद इस तरह की वारदात होना पुलिस गश्त पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

उपरोक्त मामला पीड़ित व उसके गार्ड ने बताई

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button