उत्तर प्रदेशदेश-विदेशपरिवहन

यूपी में जल्द दौड़ेंगी एसी इलेक्ट्रिक बसें, 5 रूटों पर होगी शुरुआत

यूपी में जल्द दौड़ेंगी एसी इलेक्ट्रिक बसें, 5 रूटों पर होगी शुरुआत

लखनऊ, 09 अप्रैल 2025 – उत्तर प्रदेश में अब सफर और भी आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल होगा। प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने जानकारी दी कि आज उत्तर प्रदेश परिवहन निगम और मेसर्स आर.जी. मोबिलिटी के बीच एसी इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को लेकर समझौता (एमओयू) किया गया है।

इस एमओयू के तहत 50 एसी इलेक्ट्रिक बसें प्रदेश के 5 प्रमुख रूटों पर चलाई जाएंगी। इनमें शामिल हैं:

  • लखनऊ-अयोध्या (5 बसें)
  • कानपुर-प्रयागराज (10 बसें)
  • अयोध्या-वाराणसी (5 बसें)
  • कानपुर-रायबरेली (15 बसें)
  • कानपुर-लखनऊ (15 बसें)

बसें राजस्व साझेदारी (Revenue Sharing) के आधार पर चलाई जाएंगी। परिवहन निगम, आर.जी. मोबिलिटी से प्रति किलोमीटर 2.5 से 2.7 रुपये एडमिनिस्ट्रेटिव चार्ज के रूप में लेगा।

दयाशंकर सिंह ने बताया कि इन बसों से यात्री न केवल आरामदायक और सुरक्षित सफर का आनंद ले सकेंगे, बल्कि यह पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद होंगी।

इस मौके पर परिवहन निगम के एमडी मासूम अली सरवर, तकनीकी प्रमुख प्रबंधक, आर.जी. मोबिलिटी की ओर से सर्गेई अलेक्जेंडरोविच, जीएम अनिल कुमार, अमर नाथ सहाय व सलाहकार आर.एन. वर्मा भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button