July 5, 2025

पूर्व अपर नगर आयुक्त दुष्यंत कुमार मौर्य का विदाई समारोह संपन्न

 

वाराणसी – नगर निगम में पूर्व अपर नगर आयुक्त दुष्यंत कुमार मौर्य के सम्मान में आज सिगरा स्थित एक होटल में एक सादे किन्तु गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर आयुक्त अक्षत वर्मा सहित नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने  मौर्य के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

नगर आयुक्त ने की पूर्व अपर नगर आयुक्त के कार्यों की सराहना

नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने  मौर्य के साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल को नगर निगम के लिए उत्कृष्ट योगदान का समय बताया। उन्होंने कहा कि  मौर्य ने नगर निगम में प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर नगर आयुक्त द्वारा पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। नगर निगम के अन्य अधिकारियों ने भी पुष्पगुच्छ एवं माला भेंट कर उनके कार्यों की सराहना की।

वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में भावभीनी विदाई

विदाई समारोह में नगर निगम के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें –

अपर नगर आयुक्त सविता यादव

सहायक नगर आयुक्त मृत्युंजय नारायण मिश्र एवं इंद्र विजय सिंह

जलकल सचिव ओ.पी. सिंह

पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष पाल

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी कुमार असीम रंजन

कर निर्धारण अधिकारी शिखा मौर्य

जोनल स्वच्छता अधिकारी रवि चंद्र निरंजन एवं गजेन्द्र सिंह

कार्यक्रम का हुआ सफल संचालन

विदाई समारोह का सफल संचालन पीआरओ संदीप श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभी अधिकारियों ने पूर्व अपर नगर आयुक्त के योगदान की सराहना करते हुए उनके भविष्य में भी सफलता की कामना की।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)