लखनऊ

लखनऊ मे LDA बनाने जा रहा सबसे ऊंचा एक और फ्लाई ओवर

डालीगंज से पक्का पुल तक का सफर महज महज 02 मिनट में होगा पूरा

ग्रीन कॉरिडोरः दीपावली पर चालू होगा लखनऊ का सबसे ऊंचा फ्लाईओवर

डालीगंज से पक्का पुल तक का सफर महज महज 02 मिनट में होगा पूरा

1.1 किलोमीटर लंबा यह 2-लेन फ्लाईओवर जमीन से 25 मीटर की ऊंचाई पर बना है

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने स्थल निरीक्षण कर रोटरी बनाने के दिये निर्देश

लखनऊ-रितेश श्रीवास्तव

ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के अंतर्गत बन रहा लखनऊ का सबसे ऊंचा फ्लाईओवर इस दीपावली से पहले चालू हो जाएगा। इससे डालीगंज से पक्का पुल तक का सफर महज 02 मिनट में पूरा होगा। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने मंगलवार को परियोजना का निरीक्षण किया। मौके पर यातायात सुचारू रूप से संचालित हो, इसके लिए उन्होंने टीले वाली मस्जिद के पास इंटीग्रेटेड रोटरी बनाने के निर्देश दिये हैं।

उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि पक्का पुल (हर्डिंग ब्रिज) से डालीगंज रोटरी के मध्य बना यह 2-लेन फ्लाईओवर 1.1 किलोमीटर लंबा है। रेलवे ब्रिज के ऊपर बने इस फ्लाईओवर की जमीन से ऊंचाई लगभग 25 मीटर है। फ्लाईओवर के स्ट्रक्चर का निर्माण पूरा हो चुका है और मौके पर डामरीकरण एवं स्ट्रीट लाइट्स का कार्य करवाया जा रहा है। अक्टूबर माह के अंत तक समस्त अवशेष कार्य पूर्ण कराकर इसे दीपावली से पहले चालू करने की योजना है।

इस फ्लाईओवर के शुरू होने से पक्का पुल से समतामूलक चौराहे तक सीधा आवागमन सुनिश्चित होगा और पुराने लखनऊ की लगभग 10 लाख की आबादी को बड़ा लाभ मिलेगा। निरीक्षण में पी0आई0यू0 के प्रभारी ए0के0 सिंह सेंगर, जोनल अधिकारी प्रभाकर सिंह, अधिशासी अभियंता अजीत कुमार एवं मनोज सागर समेत अन्य अधिकारी एवं अभियंता उपस्थित रहे।

इंटीग्रेटेड रोटरी से दौड़ेगा ट्रैफिक

फ्लाईओवर पर चढ़ने व उतरने वाले ट्रैफिक को सुरक्षित और सुगम रास्ता देने के लिए इंटीग्रेटेड रोटरी बनायी जाएगी। इसके अंतर्गत टीले वाली मस्जिद के पास एक नयी रोटरी बनेगी। वहीं, मरी माता मंदिर के पास पूर्व निर्मित रोटरी को री-मॉडल करके वाहनों के लिए 4-लेन पैसेज तैयार किया जाएगा। उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि आई0आई0टी0 बी0एच0यू0 व वी0एन0आई0टी0 नागपुर की संयुक्त टीम द्वारा सर्वे कराकर इंटीग्रेटेड रोटरी की ड्राइंग तैयार करायी गयी है।

पक्का पुल बनेगा पेडेस्ट्रियन ब्रिज

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि सेतु निगम द्वारा पक्का पुल के पास गोमती नदी पर नया ब्रिज बनाया जा रहा है। इस ब्रिज के बनकर चालू होने के बाद पक्का पुल पर वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पक्का पुल को पैदल यात्रियों के लिए पेडेस्ट्रियन ब्रिज के रूप में उपयोग में लाने का प्रस्ताव है।

Related Articles

Back to top button