उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा में फिसड्डी विभागों की लगी क्लास, गुणवत्ता और समयसीमा पर सख्त हुए जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह

सुलतानपुर में डीएम का सख्त रुख, लेट परियोजनाओं पर अफसरों की खैर नहीं

सुलतानपुर में डीएम का सख्त रुख, लेट परियोजनाओं पर अफसरों की खैर नहीं

सुलतानपुर। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने 50 लाख रुपये से अधिक लागत वाली निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में लापरवाही बरतने वाली कार्यदायी संस्थाओं पर कड़ा रुख अपनाया। सीएम डैशबोर्ड पर लंबित परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने सेतु निगम, पीडब्ल्यूडी, सीएलडीएफ, यूपीएसटीडीसी समेत कई संस्थाओं को फटकार लगाई।

डीएम ने विलंबित परियोजनाओं के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ शासन को कार्रवाई की संस्तुति करने, एक दिन का वेतन रोकने तथा प्रतिदिन शाम 6 बजे प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा और कमी मिलने पर काम दोबारा कराया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की मौजूदगी में हुई बैठक में विभिन्न विभागों की रैंकिंग और परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। डीएम ने अधिकारियों को डाटा अपडेट करने, नियमित निरीक्षण करने और समयबद्ध तरीके से परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश दिए।

“लेट परियोजनाओं पर डीएम का एक्शन मोड, वेतन रोकने और कार्रवाई के निर्देश”

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा में फिसड्डी विभागों की लगी क्लास, गुणवत्ता और समयसीमा पर सख्त हुए जिलाधिकारी।

Related Articles

Back to top button