लखनऊ-नगर निगम जोन-01 में तेज हुई गृहकर वसूली, जोंनल अधिकारी ओपी सिंह के नेतृत्व में 15.49 करोड़ का हुआ इजाफा

जोन-01 में तेज हुई वसूली, ओपी सिंह के नेतृत्व में 15.49 करोड़ की दमदार बढ़त
लखनऊ। नगर निगम के जोन-01 में इस वित्तीय वर्ष हाउस टैक्स वसूली अभियान ने जबरदस्त रफ्तार पकड़ ली है। जोंनल अधिकारी ओपी सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीम ने सक्रियता और सख्ती के साथ काम करते हुए अब तक 66.64 करोड़ रुपये की वसूली दर्ज की है, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष में यह आंकड़ा 51.15 करोड़ रुपये था।
इस प्रकार जोन-01 ने 15.49 करोड़ रुपये की उल्लेखनीय और मजबूत बढ़त हासिल की है, जो इस जोन की प्रभावी कार्यप्रणाली और टीम की मेहनत को दर्शाता है। यह बढ़त नगर निगम के बेहतर प्रदर्शन करने वाले जोनों में जोन-01 को प्रमुख स्थान दिलाती है।
अधिकारियों के अनुसार, इस सफलता के पीछे बकायेदारों के खिलाफ सख्त रुख, नियमित फील्ड विजिट, समय-समय पर नोटिस जारी करना और वसूली टीम की लगातार मॉनिटरिंग की अहम भूमिका रही है। विशेष रूप से बड़े बकायेदारों को चिन्हित कर उनसे वसूली पर फोकस किया गया, जिससे राजस्व में तेजी आई।
इसके अलावा, टीम द्वारा क्षेत्रवार रणनीति बनाकर अभियान चलाया गया, जिससे वसूली में निरंतर सुधार देखने को मिला। अधिकारियों का कहना है कि जमीनी स्तर पर कर्मचारियों की सक्रियता और जवाबदेही तय करने से भी अच्छे परिणाम सामने आए हैं।
यह वसूली पिछले वित्तीय वर्ष 27 अप्रैल 2025 और इस वर्ष 27 अप्रैल 2026 के बीच का तुलनात्मक आंकड़ा है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में अभी 4 दिन शेष हैं, ऐसे में वसूली के आंकड़ों में और वृद्धि की पूरी संभावना जताई जा रही है।
जोंनल अधिकारी ओपी सिंह के अनुसार, वित्तीय वर्ष के अंतिम चरण को देखते हुए अभियान को और तेज कर दिया गया है। सभी कर्मचारी फील्ड में पूरी तरह सक्रिय हैं और बकायेदारों से सीधे संपर्क कर वसूली बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।
उन्होंने विश्वास जताया कि बचे हुए दिनों में और बेहतर कलेक्शन किया जाएगा और जोन-01 न केवल अपने निर्धारित लक्ष्य को हासिल करेगा, बल्कि उससे आगे निकलने का प्रयास भी करेगा। नगर निगम प्रशासन भी इस प्रदर्शन को सकारात्मक संकेत मान रहा है, जिससे अन्य जोनों को भी प्रेरणा मिल रही है।



