मिशन शक्ति 5.0 के क्रम में निगम में हुई महिला हेल्प डेस्क की शुरुआत, नगर आयुक्त ने किया अवलोकन

मिशन शक्ति 5.0 के क्रम में निगम में हुई महिला हेल्प डेस्क की शुरुआत, नगर आयुक्त ने किया अवलोकन
निगम में आने वाली महिला आगंतुकों की समस्याओं सुझावों पर दिया जाए विशेष ध्यान- नगर आयुक्त
मिशन शक्ति 5.0 के क्रम में गाजियाबाद नगर निगम द्वारा शहर में अनेको कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं पांचों जोन के साथ-साथ आंतरिक वार्डों में भी मिशन शक्ति का कार्यक्रम जोरो से किया जा रहा है गाजियाबाद नगर निगम के स्कूलों में भी मिशन शक्ति 5.0 के कार्यक्रम लगातार आयोजित हो रहे हैं जिसमें छात्राओं को महिला अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में अभियान के रूप में मिशन शक्ति के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं जिसमें महिला पार्षदों के साथ-साथ गाजियाबाद नगर निगम की महिला अधिकारियों तथा कर्मचारियों का भी सहयोग लिया जा रहा है l
गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय पर महिला हेल्प डेस्क भी बनाई गई है जिसमें महिला आगंतुकों की शिकायतों और सुझावों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है जिसके लिए महिला हेल्प डेस्क पर महिला कर्मचारी कुछ जिम्मेदारी सौंप गई है नगर आयुक्त द्वारा रजिस्टर को जानते हुए महिला हेल्प डेस्क का अवलोकन भी किया, तथा मुख्यालय में पधारने वाली महिलाओं की एंट्री करते हुए उनकी समस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं l
अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव द्वारा बताया गया कि माननीय महापौर तथा नगर आयुक्त महोदय के निर्देश अनुसार 22 सितंबर से शहर में लगातार मिशन शक्ति के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है, स्कूलों की छात्राओं तथा अध्यापकों का भी सहयोग निगम को मिल रहा है, वार्डों में चौपाल लगाने, रैली निकालने, तथा गाजियाबाद नगर निगम में कार्य कर रही महिला स्टाफ को वरीयता देते हुए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं जिसके लिए टीम भी बनाई गई है, मिशन शक्ति 5.0 के लिए नोडल अधिकारी पल्लवी सिंह को बनाया गया है जिनके नेतृत्व में गाजियाबाद नगर निगम बृहद अभियान के रूप में कार्य कर रहा हैl
मिशन शक्ति 5.0 के क्रम में आयोजित हो रहे कार्यक्रमों में निगम की महिला कर्मी भी उत्साह में है तथा नगर मुख्यालय पर लगे हुए सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी लेते हुए महिला सशक्तिकरण का संदेश जन जन को दे रही है,नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वावलंबन को ध्यान में रखते हुए सभी जोनों में बेहतर कार्यवाही की जा रही है जो की सराहनीय है सामाजिक संस्थाएं भी निगम का सहयोग कर रही हैं l
