Gorakhpurउत्तर प्रदेशदेश-विदेश

गोरखपुर जंक्शन पर ’स्टेशन महोत्सव’ 17 अप्रैल को, ऐतिहासिक धरोहर और सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होंगे रेल यात्री

 


गोरखपुर जंक्शन पर ’स्टेशन महोत्सव’ 17 अप्रैल को, ऐतिहासिक धरोहर और सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होंगे रेल यात्री

लखनऊ, 16 अप्रैल 2025।
पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा गोरखपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर  17 अप्रैल  को सुबह 11:30 बजे, प्लेटफॉर्म संख्या 02 स्थित ए.सी. लाउंज के निकट ’स्टेशन महोत्सव’ कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया जाएगा।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य गोरखपुर रेलवे स्टेशन की गौरवशाली विरासत और विकास यात्रा को आम जनता, विशेषकर यात्रियों और विद्यार्थियों तक पहुंचाना है।

कार्यक्रम की प्रमुख झलकियां:

  • नुक्कड़ नाटक: सामाजिक और सांस्कृतिक संदेशों से भरपूर प्रस्तुतियाँ।
  • “हैरिटेज फोटो प्रदर्शनी”: गोरखपुर स्टेशन के ऐतिहासिक दस्तावेज, तस्वीरें और विकास के पड़ावों को समर्पित विशेष प्रदर्शनी।
  • शैक्षिक उद्देश्य: स्कूली छात्रों और स्थानीय नागरिकों को रेलवे की ऐतिहासिक भूमिका से अवगत कराने का प्रयास।

इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय और लखनऊ मंडल के वरिष्ठ रेल अधिकारी भी मौजूद रहेंगे, जो इस ऐतिहासिक आयोजन की गरिमा को और बढ़ाएंगे।

स्टेशन महोत्सव न सिर्फ एक सांस्कृतिक आयोजन है, बल्कि यह यात्रियों को उनके सफर के दौरान गोरखपुर स्टेशन की ऐतिहासिक और भावनात्मक महत्ता से भी जोड़ेगा।


 

Related Articles

Back to top button