Vanarshiउत्तर प्रदेशदेश-विदेश

वाराणसी नगर निगम ने जलाए 461 स्थानों पर अलाव, ठंड से राहत देने की पहल

वाराणसी नगर निगम ने जलाए 461 स्थानों पर अलाव, ठंड से राहत देने की पहल

वाराणसी: भीषण ठंड से बचाव के लिए वाराणसी नगर निगम के नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निर्देश पर निगम के सभी  जोनों में कुल 461 स्थानों पर अलाव जलवाए। यह कदम ठंड से परेशान नागरिकों को राहत देने के लिए उठाया गया है। अलाव जलाए जाने वाले स्थानों में प्रमुख रूप से रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, शेल्टर होम, रैन बसेरा, मुख्य चौराहे, अस्पताल एवं अन्य सार्वजनिक स्थल शामिल हैं।

नगर निगम द्वारा जलाए गए अलाव विभिन्न जोन में इस प्रकार वितरित किए गए हैं:

आदमपुर जोन: 65 स्थान

भेलूपुर जोन: 57 स्थान

दशाश्वमेध जोन: 96 स्थान

रामनगर जोन: 35 स्थान

ऋषिमाण्डवी जोन: 48 स्थान

कोतवाली जोन: 35 स्थान

सारनाथ जोन: 70 स्थान

वरुणापार जोन: 55 स्थान

नगर निगम का यह प्रयास शहर में रहने वाले गरीब, मजदूर और राहगीरों को ठंड से राहत देने के उद्देश्य से किया गया है। ठंड के मौसम में इन अलावों से नागरिकों को न केवल गर्मी मिल रही है, बल्कि यह नगर निगम की ओर से एक मानवीय पहल भी साबित हो रही है।

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि यह अलाव का अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि शीतलहर से प्रभावित लोगों को समुचित सहायता मिल सके।

 

Related Articles

Back to top button