उत्तर प्रदेश

कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने देश व प्रदेशवासियों को दशहरा की शुभकामनाएं दीं।

उत्तर प्रदेश के कारागार एवम होमगार्ड्स राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मवीर प्रजापति ने दशहरा के पावन व पुनीत अवसर पर देश व प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व विजय का प्रतीक है।

 

अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में साहस, संयम और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए। उन्होंने सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है। उन्होंने कहा कि दशहरा का त्योहार, अनीति पर नीति की, असत्य पर सत्य की और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।

 

श्री प्रजापति ने कहा, “मेरी मंगल कामना है कि यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करे।” यह त्योहार भारत की सांस्कृतिक एकता को मजबूत करता है और हमें सद्भाव के साथ रहने तथा बुराई का त्याग करके सदाचार के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है।उन्होंने कहा कि यह त्योहार मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन मूल्यों से भी जुड़ा हुआ है।आज ही के दिन प्रभु श्रीराम ने रावण का अंत कर शांति, सुःख और समृद्धि की स्थापना की। यह त्यौहार सभी के जीवन में समृद्धि और सम्पन्नता लाये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button