उत्तर प्रदेश

के.पी. ट्रस्ट चुनाव विवाद गरमाया, लखनऊ में रजिस्ट्रार कार्यालय पर सौंपा गया ज्ञापन

 ब्रेकिंग न्यूज़ | लखनऊ / प्रयागराज

के.पी. ट्रस्ट चुनाव विवाद गरमाया, लखनऊ में रजिस्ट्रार कार्यालय पर सौंपा गया ज्ञापन

लखनऊ। कायस्थ पाठशाला (के.पी. ट्रस्ट), प्रयागराज के वर्ष 2023 के चुनाव को लेकर विवाद एक बार फिर तेज हो गया है। मंगलवार को लखनऊ के विकासदीप स्थित निबंधक, उत्तर प्रदेश सोसायटी एवं चिटफंड कार्यालय में ट्रस्ट से जुड़े न्यासधारियों ने पहुंचकर जोरदार विरोध दर्ज कराया और निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।

बताया गया कि 25 दिसंबर 2023 को हुए चुनाव में डॉ. सुशील सिन्हा को 18 मतों से विजयी घोषित किया गया था। अध्यक्ष पद संभालने के बाद उन्होंने कई कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत भी की। लेकिन विपक्षी प्रबंधतंत्र ने शुरू से ही चुनाव परिणामों पर सवाल उठाते हुए प्रशासनिक स्तर पर अवरोध खड़े किए।

मामला सहायक निबंधक, प्रयागराज से होते हुए एसडीएम प्रयागराज तक पहुंचा, जहां करीब एक साल तक प्रकरण लंबित रहा। आरोप है कि बाद में पराजित पक्ष के प्रभाव में आकर पुनर्मतगणना कराई गई, जिसमें पहले से विजयी घोषित डॉ. सुशील सिन्हा को पराजित घोषित कर दिया गया और चौधरी राघवेंद्र सिंह के पक्ष में आदेश जारी कर दिया गया।

न्यासधारियों का कहना है कि यह पूरी प्रक्रिया असंवैधानिक और पक्षपातपूर्ण है। इसी के विरोध में पहले प्रयागराज में प्रदर्शन किया गया था, और अब लखनऊ में भी आवाज बुलंद की गई है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान आनंद प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में शेखर कुमार, अरुण श्रीवास्तव, एस.के. श्रीवास्तव, मयंक श्रीवास्तव, नरेश प्रधान समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

➡️ मुख्य मांगें:

  • पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच
  • पुनर्मतगणना प्रक्रिया की समीक्षा
  • न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग

📌 अब देखना होगा कि प्रशासन इस संवेदनशील मामले में क्या कदम उठाता है।

Related Articles

Back to top button