Lucknow:गर्मी में बिजली आपूर्ति दुरुस्त रखने की पूरी तैयारी, वर्टिकल व्यवस्था से मिलेगी बड़ी राहत—अधिशासी अभियंता पंकज गुप्ता
📍 लखनऊ

गर्मी में बिजली आपूर्ति दुरुस्त रखने की पूरी तैयारी, वर्टिकल व्यवस्था से मिलेगी बड़ी राहत—अधिशासी अभियंता पंकज गुप्ता
📍 लखनऊ
गर्मी के मौसम को देखते हुए बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति देने के लिए व्यापक तैयारियां कर ली हैं। Star News Bharat से खास बातचीत में जानकीपुरम जोन के अधिशासी अभियंता (महानगर 11 केवी एवं एलटी) पंकज गुप्ता ने बताया कि विभाग द्वारा विद्युत व्यवस्था के साथ-साथ वर्टिकल सिस्टम को भी मजबूत किया गया है, जो उपभोक्ताओं के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा।
उन्होंने कहा कि बढ़ती गर्मी और लोड को ध्यान में रखते हुए ट्रांसफार्मर, लाइन और अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं को पहले से ही दुरुस्त कर लिया गया है। विभाग की टीमें लगातार फील्ड में सक्रिय हैं, जिससे बिजली आपूर्ति सुचारू बनी रहे।
पंकज गुप्ता ने विशेष रूप से वर्टिकल व्यवस्था को उपभोक्ताओं के लिए एक बेहतरीन सुविधा बताया। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था के माध्यम से समस्याओं का समाधान तेजी से हो सकेगा और शिकायतों का निस्तारण अधिक प्रभावी तरीके से किया जाएगा।
इसके साथ ही उन्होंने 1912 हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों को लेकर कहा कि उनका तत्काल और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस बार गर्मी के मौसम में बिजली व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ रहेगी और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।



