
गर्मी में बिजली आपूर्ति दुरुस्त रखने की पूरी तैयारी, 1912 शिकायतों का त्वरित समाधान—चीफ इंजीनियर वीपी सिंह
📍 लखनऊ
गर्मी के मौसम को देखते हुए बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति देने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। जानकीपुरम जोन के चीफ इंजीनियर वीपी सिंह ने Star News Bharat से खास बातचीत में बताया कि विभाग द्वारा विद्युत व्यवस्था और वर्टिकल सिस्टम को मजबूत किया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या उपभोक्ताओं को न हो।
उन्होंने बताया कि गर्मी में बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी इंतजाम पहले ही पूरे कर लिए गए हैं। ट्रांसफार्मर, लाइन और अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है, जिससे बिजली आपूर्ति सुचारू बनी रहे।
चीफ इंजीनियर ने यह भी स्पष्ट किया कि 1912 हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों का त्वरित और संतोषजनक निस्तारण किया जा रहा है। इसके लिए विशेष टीमों को सक्रिय रखा गया है, जो मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान करती हैं।
उन्होंने उपभोक्ताओं को भरोसा दिलाया कि इस बार गर्मी में बिजली व्यवस्था पूरी तरह मजबूत रहेगी और किसी को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।



