उत्तर प्रदेश
UP:सीतापुर में रेल कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य शिविर, 42 सफाई मित्रों की जांच

सीतापुर में रेल कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य शिविर, 42 सफाई मित्रों की जांच
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में कर्मचारियों के स्वास्थ्य को लेकर लगातार पहल की जा रही है। इसी क्रम में सीतापुर स्थित हेल्थ यूनिट पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
यह शिविर मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश चन्द के निर्देशन में आयोजित हुआ।
शिविर में मंडल चिकित्सा अधिकारी डा. सत्यजीत मौर्या ने सीतापुर स्टेशन पर कार्यरत 42 सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान सभी कर्मचारियों को जरूरी चिकित्सीय परामर्श भी दिया गया।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ऐसे शिविर आगे भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि कर्मचारियों का स्वास्थ्य बेहतर बना रहे और वे सुरक्षित वातावरण में कार्य कर सकें।



