एमडी रिया केजरीवाल का औचक निरीक्षण: शिकायत निस्तारण में लापरवाही पर सख्त चेतावनी, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

: जानकीपुरम जोन में बिजली उपकेंद्र का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को सख्त निर्देश
लखनऊ। जानकीपुरम जोन में बुधवार को मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक (एमडी) ने 33/11 केवी जीएसआई विद्युत उपकेंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बिजली व्यवस्था और शिकायत निस्तारण को लेकर अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए।
एमडी ने खासतौर पर 1912 हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों को तय समय के भीतर निपटाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शटडाउन और ब्रेकडाउन से जुड़ी हर शिकायत को Appsavy ऐप के जरिए 1912 सिस्टम में दर्ज करना अनिवार्य होगा।
राजस्व बढ़ाने पर भी एमडी ने सख्ती दिखाई और अधिकारियों को बेहतर रणनीति बनाकर काम करने के निर्देश दिए। वहीं स्मार्ट प्रीपेड मीटर में नेगेटिव बैलेंस होने के बावजूद बिजली सप्लाई जारी रहने पर नाराजगी जताई और इसकी जांच के आदेश दिए।
उन्होंने बिलिंग सुधार, शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और झटपट/निवेश मित्र सेवाओं को समय पर पूरा करने पर भी जोर दिया। साथ ही Appsavy ऐप के जरिए हर आधे घंटे में शिकायतों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एमडी ने साफ कहा कि काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और सुधार नहीं होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।



