उत्तर प्रदेशलखनऊ

राष्ट्र प्रेरणा स्थल के पास एलडीए बनाएगा 5 मंजिला मल्टीलेवल पार्किंग-700 चार पहिया हो सकेंगी खड़ी

| लखनऊ को मिलेगी मेगा पार्किंग सुविधा

राष्ट्र प्रेरणा स्थल के पास बनेगी 150 करोड़ की सबसे बड़ी मल्टीलेवल पार्किंग, 370 बसें एक साथ खड़ी होंगी

लखनऊ। शहर में ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या को दूर करने के लिए एक बड़ी पहल की जा रही है। बसन्तकुंज योजना में राष्ट्र प्रेरणा स्थल के पास शहर की सबसे बड़ी मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण प्रस्तावित है। यह परियोजना (एलडीए) द्वारा तैयार की जा रही है।

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के अनुसार, सेक्टर-जे में करीब 21,216 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बनने वाली इस पार्किंग पर लगभग 150 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह पार्किंग 5 मंजिला होगी, जिसमें एक साथ 370 बसें और 400 से अधिक चार पहिया वाहन खड़े किए जा सकेंगे।

इस परियोजना की खास बात यह है कि पार्किंग के ऊपरी हिस्से में एक आधुनिक गेस्ट हाउस भी बनाया जाएगा, जिसमें वीआईपी लाउंज और मीटिंग हॉल जैसी सुविधाएं होंगी।

गौरतलब है कि इसी राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण द्वारा 25 दिसंबर 2025 को किया गया था, जिसमें करीब 2 लाख लोगों ने हिस्सा लिया था। उस दौरान 2500 से अधिक बसों के लिए अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था करनी पड़ी थी।

एलडीए के अनुसार, भविष्य में यहां बड़े आयोजनों को ध्यान में रखते हुए स्थायी समाधान के तौर पर इस मल्टीलेवल पार्किंग को विकसित किया जा रहा है।

🔹 क्या होगा खास?

  • 5 मंजिला अत्याधुनिक पार्किंग
  • 2 बेसमेंट + 3 फ्लोर पार्किंग स्पेस
  • भव्य एंट्री-एग्जिट प्लाजा
  • गेस्ट हाउस, वीआईपी लाउंज और मीटिंग हॉल
  • बड़े आयोजनों के लिए स्थायी पार्किंग समाधान

👉 अब सवाल: क्या यह मेगा प्रोजेक्ट लखनऊ की पार्किंग समस्या का स्थायी समाधान बन पाएगा?

Related Articles

Back to top button