लखनऊ

विकास पुरुष की रफ्तार ने बदली लखनऊ उत्तर की तस्वीर विधायक डा. नीरज बोरा ने किया कई जनहितकारी कार्यों का शिलान्यास

विकास की रफ्तार ने बदली लखनऊ उत्तर की तस्वीर
डा. नीरज बोरा ने किया कई जनहितकारी कार्यों का शिलान्यास

रितेश श्रीवास्तव-ऋतुराज-स्टार न्यूज़ भारत
लखनऊ। लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास अब केवल घोषणा नहीं, बल्कि ज़मीनी सच्चाई बनता जा रहा है। क्षेत्र के विधायक डा. नीरज बोरा ने शुक्रवार को अलग-अलग वार्डों में पहुँचकर कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया।
सड़क, पार्क और आधारभूत सुविधाओं से जुड़े इन कार्यों से क्षेत्रवासियों को लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है।
शिलान्यास कार्यक्रमों के दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया और कहा कि डा. नीरज बोरा के नेतृत्व में लखनऊ उत्तर में विकास कार्यों की दिशा और गति—दोनों बदली हैं। नागरिकों का कहना था कि अब योजनाएँ फाइलों में नहीं, बल्कि सड़कों और गलियों में दिखाई दे रही हैं।
इस मौके पर विधायक डा. नीरज बोरा ने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सशक्त सरकार के कारण प्रदेश का हर क्षेत्र संतुलित विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि लखनऊ उत्तर में कराए जा रहे कार्य भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर तय किए गए हैं, ताकि आने वाले वर्षों में भी जनता को इसका लाभ मिलता रहे।
विधायक ने अलीगंज सेक्टर-सी में सड़क लेपन कार्य से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद जयशंकर प्रसाद वार्ड में महाराणा प्रताप पार्क के सौंदर्यीकरण, खदरा क्षेत्र में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण, जानकीपुरम प्रथम वार्ड की सीताविहार कॉलोनी में सी.सी. सड़क लेपन तथा पायनियर स्कूल के पास नई सी.सी. सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि इन कार्यों के पूरे होने से आवागमन सुगम होगा, पार्कों की सुंदरता बढ़ेगी और मोहल्लों में साफ-सुथरा व सुरक्षित वातावरण तैयार होगा।
कार्यक्रम में भाजपा के मण्डल अध्यक्षों, पार्षदों, पूर्व पार्षदों, जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि डा. नीरज बोरा का कार्यकाल लखनऊ उत्तर के लिए विकास और विश्वास का प्रतीक बन रहा है।

Related Articles

Back to top button