लखनऊ

नगर निगम लखनऊ की बड़ी कार्रवाई: अपनी170 एकड़ भूमि पर दोबारा किया कब्जा

 

नगर निगम लखनऊ ने 170 एकड़ भूमि का अध्यासन/कब्जा पुनः प्राप्त किया

नगर आयुक्त  गौरव कुमार जी के निर्देशन में नगर निगम लखनऊ द्वारा ग्राम-उजरियाँव तथा जियामऊ, तहसील व जिला लखनऊ में स्थित 170 एकड़ भूमि के सम्बन्ध में विस्तृत जांच और समीक्षा के उपरान्त यह सुनिश्चित किया गया कि नगर निगम की शासकीय सम्पत्ति सुरक्षित रहे, जांच में पाया गया कि संबंधित कॉर्पोरेशन ने भूमि पर लाइसेंस एग्रीमेंट और लीजडीड की शर्तों का उल्लंघन किया और शासकीय भूमि को अपनी संपत्ति घोषित करने का प्रयास किया, जिससे नगर निगम को संभावित आर्थिक और शासकीय हानि हो सकती थी।

जांच समिति की संस्तुति और विधिक अभिमत के आधार पर नगर निगम ने आवासीय एवं व्यवसायिक प्रयोजन हेतु 130 एकड़ भूमि का लाइसेंस एग्रीमेंट को निरस्त किया गया। साथ ही पूर्व में ग्रीन बेल्ट विकसित करने हेतु ली गयी 40 एकड़ भूमि की लीजडीड को भी निरस्त कर दिया गया है इसके उपरान्त नगर निगम की सम्पत्ति विभाग की टीम ने तहसीलदार एवं पर्याप्त पुलिस बल की उपस्थिति में उक्त भूमि पर अध्यासन/कब्जा पुनः प्राप्त कर भूमि को संरक्षित और सुरक्षित किया। यह कदम नगर निगम की संपत्ति की सुरक्षा और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कार्रवाई है।

नगर निगम लखनऊ का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि शहर की शासकीय संपत्ति की सुरक्षा और नियमों के पालन को सुनिश्चित किया जा सके। यह कार्रवाई नगर निगम की संपत्ति की सुरक्षा और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

नगर निगम लखनऊ की टीम आगे भी इसी तरह के अभियान चलाएगी, ताकि शहर की संपत्ति की सुरक्षा और नियमों के पालन को सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही, नगर निगम लखनऊ की टीम शहर के विकास के लिए भी काम करेगी, ताकि शहर के निवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button