Vanarshiउत्तर प्रदेशदेश-विदेश

मलदहिया में नगर निगम की दो दुकानों को किया गया सील

मलदहिया में नगर निगम की दो दुकानों को किया गया सील

वाराणसी: नगर निगम की दुकानों के किरायेदारों द्वारा लंबे समय से बकाया किराया जमा न करने पर नगर निगम प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निर्देश पर सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव के नेतृत्व में मलदहिया स्थित दो दुकानों को सील कर ताला लगा दिया गया।

नगर निगम राजस्व विभाग की टीम ने बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाते हुए दुकान संख्या 23 और 24 को सीज किया।

बकायेदार दुकानों का विवरण:

1️⃣ दुकान संख्या – 23
➡ मालिक: श्री उमेश कुमार
➡ बकाया धनराशि: ₹51,508

2️⃣ दुकान संख्या – 24
➡ मालिक: श्री राजेन्द्र मोहन सिंह
➡ बकाया धनराशि: ₹73,756

नगर निगम ने पहले ही दी थी चेतावनी

नगर निगम द्वारा दोनों दुकानदारों को पूर्व में नोटिस जारी कर बकाया किराया जमा करने की चेतावनी दी गई थी। लेकिन किराया जमा न करने पर नगर निगम ने दुकानों को सील कर अपने कब्जे में ले लिया।

राजस्व वसूली के लिए आगे भी होगी कार्रवाई

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि बकाया किराया जमा न करने वाले अन्य दुकानदारों पर भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम की यह कार्रवाई शहर में राजस्व वसूली को प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Back to top button