उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

लखनऊ खुर्रम नगर फ्लाई ओवर का शुभारंभ, जल्द होगा आम जन के लिए लोकर्पित

 

 

लखनऊ, 3 फरवरी 2025: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रयासों से लखनऊ के खुर्रम नगर फ्लाई ओवर का आज सुबह वाहनों के आवागमन के लिए शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर लखनऊ पूर्वी विधानसभा के विधायक ओ पी श्रीवास्तव, महानगर भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा, सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी, रक्षा मंत्री के प्रतिनिधि राघवेंद्र शुक्ला, भाजपा के महामंत्री पुष्कर शुक्ला, महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी और लखनऊ पूर्वी विधानसभा के विभिन्न वार्डों के पार्षदगण तथा मंडल अध्यक्षगण शामिल थे।

 

यह फ्लाई ओवर लखनऊ शहर में यातायात को सुगम और समय की बचत करने के लिए बनाया गया है। निकट भविष्य में इस परियोजना को रक्षा मंत्री द्वारा आम जनता के उपयोग हेतु लोकर्पित किया जाएगा। यह फ्लाई ओवर शहरवासियों को सफर में सुगमता प्रदान करेगा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद करेगा।

 

कार्यक्रम में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फ्लाई ओवर परियोजना के जल्द पूरा होने के लिए राज्य और केंद्र सरकार के प्रयासों की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button