July 27, 2024

फ्लाइओवर निर्माण करते समय गिरे मजदूर को दरोगा ने बचाया

1 min read

भूरि भूरि प्रशंसा हो रही उपनिरीक्षक के कार्य की

 

मथुरा।बरसाना गुरुवार को फ्लाइओवर निर्माण करते एक मजदूर गिरकर सरियों के जाल में फंस गया। सूचना पर पहुंचे दरोगा ने अपनी जान की परवाह किए वगैर मजदूर को सकुशल बाहर निकाला। उपनिरीक्षक के इस कार्य की क्षेत्र में भूरि भूरि प्रशंसा हो रही है।
थाना बरसाना के उप निरीक्षक रवि भूषण शर्मा को सूचना मिली कि पीली कोठी गंदे नाले पर फ्लाइओवर बना रहे मजदूरों में से एक कार्य करते समय सारियों के ऊपर गिर गया है। सूचना पर उप निरीक्षक रवि भूषण शर्मा तत्काल मौके पर पहुंचे और अपनी जान की परवाह के बगैर ड्यूटी के प्रति कर्तव्य निष्ठा निभाते हुए अंदर फंसे मजदूर को मजदूरों की मदद से सकुशल बाहर निकाला । मजदूर का नाम सलमान पुत्र अबरार उर्फ़ धन्नू अंसारी निवासी अमरोली थाना दातागंज जनपद बदायूं है। दबे हुए मजदूर को नजदीकी चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया गया।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)