उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

देवसेरस में डीएम के आदेश पर साइबर अपराधी की संपत्ति कुर्क

सीओ आलोक कुमार सिंह और थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा की मौजूदगी में हुई कार्यवाही

मथुरा।थाना गोवर्धन क्षेत्र के गांव देवसेरस में डीएम के आदेश पर थाना गोवर्धन पुलिस ने साइबर अपराधी राहुल मेव की 20.29 लाख रुपए की संपत्ति पर कुर्की कार्यवाही की है।पुलिस ने लाउड स्पीकर से एलाउंसमेंट कराकर मकान के गेट पर नोटिस बोर्ड चस्पा कर सील कर दिया।वही इस बारे में गोवर्धन आलोक कुमार सिंह ने बताया कि गोवर्धन थाना क्षेत्र में साइबर अपधारियों के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्यवाही का अभियान चल रहा है।डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के आदेश पर गोवर्धन तहसील की राजस्व टीम की मौजूदगी में गोवर्धन थाना पुलिस ने देवसेरस निवासी राहुल मेव द्वारा साइबर फ्राड कर अर्जित की गई 20.29 लाख रुपए की संपत्ति पर कुर्की कार्यवाही की गई है।इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।वही पुलिस द्वारा की गई इस कार्यवाही गांव में हड़कंप मच गया।कार्यवाही के दौरान इस मौके पर सीओ आलोक कुमार सिंह थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा एसआई योगेन्द्र कुमार गोवर्धन तहसील की राजस्व टीम एवं थाने से आया स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button