उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

मथुरा में भी हो लेखपाल, अमीन और ग्राम पंचायत अधिकारियों की आय से अधिक सम्पत्ति की जांच

शासन ने अलीगढ़ मंडल में दिए जांच के आदेश
कासगंज में होरही आय से अधिक अर्जित संपत्ति की जांच।

मथुरा। कर्मचारियों की लूट का शिकार मथुरा भी सर्वाधिक रहा है। सीएम मथुरा में भी लेखपाल, अमीन और ग्राम पंचायत अधिकारियों की सम्पत्ति की जांच कराएं तो काला चिट्ठा सामने आ जाएगा।

शासन ने अलीगढ़ मंडल में लेखपालों ब अमीनों की आय से अधिक अर्जित संपत्ति की जांच के आदेश किए हैं, अपुष्ट सूत्रों ने इस खबर की जानकारी देते हुए बताया है कि खासकर कासगंज के राजस्व विभाग के लेखपाल और अमीनों को विशेष रूप से इंगित किया गया है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अलीगढ़ मण्डल के आयुक्त को आय से अधिक संपत्ति अर्जित मामले में निर्देश दिए गए हैं कि कासगंज जनपद के राजस्व विभाग में कार्यरत लेखपालों एवम् अमीनोंं द्वारा अर्जित संपत्ति की जांच जारी है हालांकि इन कर्मचारियों के लिए मानव संपदा पोर्टल खोला गया है,जिसमें कर्मचारी की नियुक्ति,शैक्षिक योग्यता, स्थानांतरण, चरित्र पंजिका का लेखा जोखा के अतिरिक्त अचल सम्पत्ति का ब्यौरा भी दर्ज होना चाहिए किंतु अधिकारी और कर्मचारियों की मनमानी के कारण इस पोर्टल में कुछ खास चीजों का ही उल्लेख है लेकिन अपुष्ट सूत्र बताते हैं कि अधिकांश अधिकारी कर्मचारियों ने अपनी अचल सम्पत्ति का विवरण पोर्टल पर दर्ज नहीं कराया है । मॉनिटरिंग के अभाव में आवश्यक जानकारी पोर्टल पर देने से कर्मचारी कतरा रहे हैं। इस मामले में कासगंज से ज्यादा बुरे हालात मथुरा के हैं, जनहित ब न्यायहित में आय से अधिक अर्जित संपत्ति की जांच समस्त अधिकारियों ब कर्मचारियों की जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button