देश-विदेश

आतंकवादी जैसी हरकत, अल्लाह हू अकबर के लगाए नारे; फ्रांस पुलिस ने हिजाब पहनी महिला को मारी गोली

फ्रांस की राजधानी पेरिस में मंगलवार सुबह पुलिस ने एक हिजाब पहनी महिला को गोली मार दी। यह घटना पेरिस के बिब्लियोथेक नेशनेल डी फ्रांस स्टेशन पर हुई। मेट्रो स्टेशन के बाहर हुई इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यात्रियों ने बताया कि महिला धमकी भरा व्यवहार कर रही थी। एक पुलिस प्रवक्ता ने रॉयटर्स को बताया, “अपनी सुरक्षा के डर से, पुलिस एजेंटों ने अपने हथियारों का इस्तेमाल किया।” हालांकि प्रवक्ता ने यह नहीं बताया कि आखिर “पूरी तरह से नकाबपोश” महिला ने ऐसा क्या व्यवहार किया जिससे अधिकारियों को उस पर गोलियां चलाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

इस बीच ब्रॉडकास्टर बीएफएम टीवी और दैनिक समाचार पत्र ले पेरिसियन ने पहले पुलिस सूत्रों के हवाले से कहा कि महिला का व्यवहार अजीब था और संभावित इस्लामी “आतंकवादी” जैसा व्यवहार कर रही थी। रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पेरिस पुलिस प्रमुख लॉरेंट नुनेज ने कहा कि पेरिस पुलिस ने मंगलवार सुबह एक मेट्रो स्टेशन पर हिजाब पहने एक महिला को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला धमकी भरे अंदाज में व्यवहार कर रही थी और “अल्लाहु अकबर” और “तुम सब मरने वाले हो” चिल्ला रही थी।

पुलिस प्रमुख नुनेज ने कहा कि महिला की पहचान की अभी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन वह वही महिला हो सकती है, जिसने 2021 में आतंकवाद विरोधी सेंटिनेल ऑपरेशन के शहरी गश्ती दल को धमकी दी थी और मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों पर उसे मनोरोग वार्ड में रखा गया था। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरईआर सी लाइन पर मेट्रो स्टेशन को खाली करा लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button