लखनऊ नगर निगम के जोनल कार्यालयों में शान से फहराया तिरंगा

👉लखनऊ नगर निगम के जोनल कार्यालयों में शान से फहराया तिरंगा
रितेश श्रीवास्तव-ऋतुराज
लखनऊ। देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लखनऊ नगर निगम के विभिन्न जोनल कार्यालयों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज फहराकर देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया।
जोन-7 में जोनल अधिकारी (SDM) विकास सिंह ने कर्मचारियों की उपस्थिति में* ध्वजारोहण किया। इस दौरान मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाया।
‼️जोन-3 के जोनल अधिकारी अजीत राय ने कर्मचारियों के साथ जोनल कार्यालय परिसर* में तिरंगा फहराया। कार्यक्रम में कर्मचारियों ने देशभक्ति की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया।
जोन-8 में सहायक नगर आयुक्त डॉ. आशीष सिंह एवं जोनल सेनेटरी अधिकारी* जितेन्द्र गांधी ने कर्मचारियों के साथ जोनल कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
‼️वहीं जोन-4 की जोनल अधिकारी एवं सहायक नगर आयुक्त श्रीमती शिल्पा ने कर्मचारियों के साथ जोनल दफ्तर पर तिरंगा फहराया। सभी ने देश के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों का दायित्व है कि वे पूरी निष्ठा से कार्य करते हुए स्वच्छ, सुंदर और बेहतर लखनऊ के निर्माण में अपना योगदान दें।
जय हिंद! 🇮🇳 वंदे मातरम्!



