लखनऊ

लखनऊ में अजब गजब “बिना नल, बिना सीवर… फिर भी थमा दिया बिल!”

“बिना नल, बिना सीवर… फिर भी थमा दिया बिल!”

लखनऊ। जानकीपुरम तृतीय स्थित प्रभु रेजीडेंसी के निवासियों ने जलकल विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि न तो कॉलोनी में पेयजल की पाइपलाइन बिछाई गई है और न ही सीवेज लाइन का कार्य पूरा हुआ है। कई स्थानों पर सीवेज लाइन का निर्माण अभी भी जारी है और घरों को सीवेज कनेक्शन तक उपलब्ध नहीं कराए गए हैं।

इसके बावजूद जलकर विभाग द्वारा क्षेत्र के लोगों को पानी और सीवर टैक्स के बिल भेजे जा रहे हैं। इससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि जब मूलभूत सुविधाएं ही उपलब्ध नहीं कराई गईं तो आखिर किस आधार पर शुल्क वसूला जा रहा है।

निवासियों ने मांग की है कि पहले क्षेत्र में पेयजल और सीवेज की व्यवस्था पूरी कराई जाए, उसके बाद ही जलकर और सीवर शुल्क के बिल जारी किए जाएं।

  • बिना नल, बिना सीवर… फिर भी भेज दिया बिल!
  • प्रभु रेजीडेंसी के लोगों का जलकल विभाग पर बड़ा आरोप
  • सेवा नहीं, फिर भी वसूली! क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश
  • पहले सुविधा दो, फिर बिल लो—निवासियों की मांग
  • जानकीपुरम तृतीय में जलकर विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल

Related Articles

Back to top button