लखनऊ

गाजियाबाद नगर निगम द्वारा 141000 पौधारोपण कर, पूरा किया गया लक्ष्य, 100वार्डों में पार्षदों ने लगाए पौधे

गाजियाबाद नगर निगम द्वारा 141000 पौधारोपण कर, पूरा किया गया लक्ष्य, 100वार्डों में पार्षदों ने लगाए पौधे

महापौर, नगर आयुक्त सहित विशेष सचिव राज्य कर विभाग उत्तर प्रदेश, पार्षदों तथा निगम और जी डी ए अधिकारियों ने किया पौधारोपण

Ritesh Srivastava

गाजियाबाद नगर निगम द्वारा वृहद स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें विजयनगर स्थित आर्मी लैंड पर महापौर सुनीता दयाल, विशेष सचिव राज्य कर विभाग उत्तर प्रदेश सरकार राहुल पाण्डेय, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक, उपाध्यक्ष गाजियाबाद विकास प्राधिकरण नंदकिशोर कलाल, मुख्य विकास अधिकारी सौरभ कुमार, अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव, पार्षद गणों तथा निगम और गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा एक साथ पौधारोपण किया गया, मौके पर कई स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा भी पौधारोपण किया गया कार्यक्रम के आयोजन में वरिष्ठ प्रभारी उद्यान नरेंद्र कुमार चौधरी, प्रभारी उद्यान डॉक्टर अनुज द्वारा व्यवस्थाओं को संभाल गया l

महापौर तथा नगर आयुक्त द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया इसके साथ पौधारोपण में सहयोग कर रहे विद्यार्थियों का भी मनोबल बढ़ाया गया, आज लगाए हुए पौधे कल वृक्ष बनाकर लाभदायक सिद्ध होंगे महापौर द्वारा उपस्थित जनों को शुभकामनाएं दी गई, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा विजयनगर के साथ-साथ शहर के हर वार्ड में चल रह पौधारोपण कार्यक्रम के बारे में बताया गया गाजियाबाद नगर निगम द्वारा एक दिन में 141000 पौधे लगाए गए हैं जिसमें जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रीय निवासियों का भी सहयोग लिया जा रहा है बताया गया l *गाजियाबाद नगर निगम द्वारा जहां लक्ष्य पूर्ति करते हुए विजयनगर के साथ–साथ 1 लाख 41 हजार पौधे पांचों जोन अंतर्गत लगाए गए हैं, वही ऐतिहासिक कार्यों की श्रृंखला में विजयनगर आर्मी लैंड की शेष 48 एकड़ भूमि पर नवंबर तक 6 लाख से अधिक पौधारोपण करने की प्रक्रिया भी जारी है, विशाल वन से विजयनगर क्षेत्र वासियों को लाभ मिलेगा*

विशेष सचिव राज्य कर विभाग श्री राहुल पाण्डेय द्वारा गाजियाबाद नगर निगम के कार्यों की प्रशंसा की गई जिसमें बड़ी संख्या में पौधा रोपण को देखकर टीम का उत्साह वर्धन किया गया, विशेष सचिव राज्य कर विभाग उत्तर प्रदेश सरकार राहुल पांडे द्वारा उपस्थित जनों के समक्ष बताया गया कि जिस प्रकार घरों में जिम्मेदारी निभाई जाती है उसी प्रकार पर्यावरण के प्रति भी पौधे लगाने के साथ-साथ पौधों का संरक्षण करना बड़ी जिम्मेदारी है, जिससे भविष्य में सभी को लाभ मिलेगा, कार्यक्रम में उपस्थित गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष द्वारा पर्यावरण के प्रति बृहद पौधा रोपण के कार्य योजना को सरहाया गया, गाजियाबाद नगर निगम और गाजियाबाद विकास प्राधिकरण संयुक्त रूप से शहर वासियों के लिए कार्य कर रहा हैl पर्यावरण को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है संयुक्त रूप से पौधारोपण किया गया, कार्यक्रम के अंत में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा शहर के डेवलपमेंट के साथ-साथ पर्यावरण हित में किए जा रहे बृहद पौधारोपण पर गाजियाबाद नगर निगम तथा टीम को धन्यवाद किया गया l

गाजियाबाद नगर निगम द्वारा शासन द्वारा दिए गए लक्ष्य को पूरा करने के क्रम में 141000 हजार पौधे लगाए गए, सभी पार्षदों ने भी अपने-अपने वार्डों में प्लांटेशन किया, वार्ड संख्या 78 शालीमार गार्डन में विशेष सफाई अभियान नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन हुआ गाजियाबाद नगर निगम अधिकारियों के साथ-साथ पार्षदों में भी प्लांटेशन के लिए उत्साह देखा गया, विजयनगर में एक विशाल वन और ऑक्सीजन को बढ़ाने के लिए आर्मी लैंड से कूदा और अतिक्रमण हटाकर प्लांटेशन का कार्य सराहनीय है जिसकी प्रशंसा विजयनगर क्षेत्रवासी भी कर रहे हैं, आयोजित कार्यक्रम में नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा मालियों से बातचीत करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया उनके द्वारा किया गया कार्य हर क्षेत्र वासियों के लिए लाभदायक होगा मालियों के कार्यों की प्रशंसा की गई, बने हुए सेल्फी पॉइंट पर नगर आयुक्त ने मालियों के साथ फोटो ली तथा उपस्थित टीम को बड़े कार्यक्रम का हिस्सा बनने, और प्लांटेशन में सहयोग करने के लिए शुभकामनाएं दी गई l

Related Articles

Back to top button