लखनऊ

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत मिडलैंड हॉस्पिटल में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत मिडलैंड हॉस्पिटल में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर रविवार, 12 जुलाई 2026 को प्रदेशव्यापी “एक पेड़ माँ के नाम” महाअभियान के अंतर्गत राजधानी लखनऊ के मिडलैंड हॉस्पिटल में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संकल्प लिया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री महामेधा नागर, श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ. अपूर्वा सिंह, ओ.पी. सिंह सूर्यवंशी, आरडब्ल्यूए महानगर के सचिव जे.पी. सिंह, श्रीमती नूतन सिंह, सारंग ऑक्सीजन के प्रबंध निदेशक प्रशांत गुप्ता, दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र शनि श्रीवास्तव, अमित यादव सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित नहीं रखते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य भी प्रदान करते हैं। सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने प्रदेशवासियों से “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से जुड़कर प्रकृति संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

“वृक्ष लगाएं, प्रकृति बचाएं, भविष्य संवारें।”

Related Articles

Back to top button